कर्नाटक में 12 घंटे काम करने के प्रस्ताव का IT यूनियन ने किया विरोध
कर्नाटक के आईटी एम्प्लॉई यूनियन (केआईटीयू) ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के अधिकतम 12 घंटे तक काम करने के प्रस्ताव का विरोध किया है। सोशल मीडिया पर भी इस प्रस्ताव की खूब आलोचना हो रही है। गौरतलब है, इससे पहले एलऐंडटी के चेयरमैन एस.एन. सुब्रह्मण्यन के एक सप्ताह में 90 घंटे काम करने के बयान पर भी विवाद छिड़ा था।