कर्नाटक में ANF व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, मारा गया नक्सली नेता विक्रम गौड़ा

कर्नाटक में उडुपी के कब्बीनाले गांव में सोमवार रात को नक्सल विरोधी बल (एएनएफ) और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली नेता विक्रम गौड़ा मारा गया जबकि अन्य नक्सली फरार हो गए। यह मुठभेड़ एक नक्सल इकाई की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद सीताम्बेलु इलाके में चलाए जा रहे अभियान के दौरान हुई।

Load More