कर्नाटक में BJP विधायक ने कुत्ते से की महिला IPS अधिकारी की तुलना, केस दर्ज
कर्नाटक में बीजेपी विधायक बीपी हरीश ने महिला आईपीएस अधिकारी की तुलना कुत्ते से की जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा था, "मैं विधायक हूं लेकिन एसपी मुझे देखकर मुंह बनाती हैं...लेकिन शमनुरु परिवार के लिए वह गेट पर घंटों इंतज़ार करती हैं और उनके घर पर पोमेरेनियन कुत्ते की तरह व्यवहार करती हैं।"