कर्नाटक में H5N1 वायरस से 40 मोरों की हुई मौत, प्रशासन ने नॉनवेज खाने वालों को किया सतर्क
तुमकुर (कर्नाटक) ज़िले में H5N1 वायरस की चपेट में आने से करीब 40 मोरों की मौत हो गई है। डिप्टी कमिश्नर सुभा कल्याण ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सिर्फ अच्छी तरह से पका हुआ और उबला मांस ही खाएं। वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है।