कर्नाटक में इस साल डेंगू के 9000+ मामले आए सामने, बेंगलुरु सबसे ज़्यादा प्रभावित
कर्नाटक सरकार के मुताबिक, कर्नाटक में इस साल अब तक डेंगू के 9,082 मामले सामने आए हैं। बेंगलुरू में 2,800 से ज़्यादा मामले सामने आए हैं, जो राज्य में सबसे ज़्यादा है। चिक्कमगलुरु में 599, मैसूरु में 557 और हावेरी में 496 मामले दर्ज किए गए हैं। इस साल डेंगू से अब तक 7 लोगों की मौत हुई है।