कर्नाटक में जांच के लिए सीबीआई को लेनी होगी राज्य सरकार से अनुमति
कर्नाटक सरकार ने सीबीआई को राज्य में जांच के लिए मिली सहमति को वापस ले लिया है। वहीं, अब केंद्रीय जांच एजेंसी को कर्नाटक में जांच के लिए राज्य सरकार से अनुमति लेनी होगी फिर जांच प्रक्रिया में आगे कदम बढ़ाने होंगे। राज्य के कानून मंत्री एचके पाटिल ने कहा, "वे पक्षपाती हैं इसलिए हमने यह फैसला लिया।"