कर्नाटक में ज़मीन विवाद की शिकायत दर्ज कराने आए शख्स ने पुलिस को जड़ा थप्पड़
कर्नाटक के मंड्या में ज़मीन विवाद की शिकायत दर्ज कराने आए शख्स ने पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में नज़र आ रहा है कि पहले कॉन्स्टेबल ने शख्स को थप्पड़ मारा जिसके बाद उसने कॉन्स्टेबल को मारा और उसका कॉलर भी पकड़ा।