कर्नाटक में जिस स्कूटर पर सवार हुए डीके शिवकुमार उसका पेडिंग था ₹19,000 का चालान
कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को बेंगलुरु के हेब्बाल फ्लाईओवर लूप के निरीक्षण के दौरान एक स्कूटर का इस्तेमाल किया जिस पर ₹18,500 का ट्रैफिक जुर्माना पेडिंग था। इसे लेकर विपक्षी पार्टी जेडी(एस) ने शिवकुमार की आलोचना की। हालांकि, इसके बाद गाड़ी के मालिक व पार्टी कार्यकर्ता ने फटाफट पुलिस स्टेशन जाकर जुर्माने की राशि को भर दिया।