कर्नाटक में जज की कुर्सी पर टोटका करने के आरोप में महिला गिरफ्तार, CCTV में कैद हुई घटना
चिकबल्लापुर (कर्नाटक) में एक जज की कुर्सी पर टोटका करने के आरोप में एक 65-वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में महिला कोर्टरूम में जज की कुर्सी पर सरसों के दाने फेंकती दिखी थी। बकौल रिपोर्ट्स, महिला एक दीवानी मामले में केस का रुख बदलने के मकसद से जादू-टोना करने की कोशिश कर रही थी।