कर्नाटक में डॉक्टरों के लिए 'Dr' की तरह अब शिक्षक भी 'Tr' उपसर्ग का कर सकेंगे इस्तेमाल
कर्नाटक में जैसे डॉक्टर 'Dr' और प्रोफेसर 'Prof' उपसर्ग का इस्तेमाल करते हैं वैसे ही टीचर्स अब अपने नाम के आगे 'Tr' उपसर्ग लगा सकेंगे। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शिक्षक दिवस पर यह घोषणा की है। उन्होंने कहा, "यह भले दो अक्षर हों लेकिन यह जीवनभर की सेवा को दर्शाते हैं। यह ऐसा सम्मान है जिसे शिक्षकों ने कमाया है।"