कर्नाटक में नैशनल हाईवे पर खड़ी लॉरी से टकराया ट्रैवलर, 13 लोगों की हुई मौत
कर्नाटक के हावेरी ज़िले में शुक्रवार तड़के पुणे-बैंगलोर नैशनल हाईवे पर खड़ी लॉरी से टेंपो ट्रैवलर की टक्कर हो गई जिसमें दो बच्चे समेत 13 लोगों की मौत हो गई है। हावेरी के एसपी अंशु कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मियों ने शवों को वाहन से निकाला। बकौल रिपोर्ट्स, मरने वाले सभी लोग एक ही गांव के हैं।