कर्नाटक में पुलिस कॉन्स्टेबल ने एसपी कार्यालय के बाहर पत्नी की चाकू मारकर की हत्या

हसन (कर्नाटक) में सोमवार को एसपी कार्यालय के बाहर एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, कॉन्स्टेबल व उसकी पत्नी के बीच ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था और महिला शिकायत दर्ज कराने एसपी कार्यालय गई थी। बकौल पुलिस, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

Load More