कर्नाटक में बीजेपी का 2023 में हारा हुआ उम्मीदवार बना विधायक
चुनाव के बीच बीजेपी को कर्नाटक से खुशखबरी मिली है। शृंगेरी विधानसभा सीट पर हुए 2023 का चुनाव हार चुके बीजेपी उम्मीदवार डीएन जीवराज को अब आधिकारिक रूप से विधायक घोषित कर दिया गया है। कर्नाटक में हाईकोर्ट के आदेश पर हुई पोस्टल बैलेट की दोबारा गिनती से कांग्रेस के मौजूदा विधायक टीडी राजे गौड़ा की कुर्सी छिन गई।