पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में बताया है कि कर्नाटक के मांड्या और यादगिर ज़िलों में 1,600 टन लिथियम के भंडार मिले हैं। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा विभाग और परमाणु खनिज शोध व अनुसंधान निदेशालय ने इसकी पहचान कर ली है। बकौल सिंह, कोरबा (छत्तीसगढ़) में भी लिथियम के भंडार की खोज जारी है।