कर्नाटक में मिला कारोबारी का शव, उसकी क्षतिग्रस्त BMW मिलने के बाद शुरू हुआ था सर्च अभियान
मेंगलुरु (कर्नाटक) में मुमताज़ अली नामक कारोबारी का शव सोमवार को बरामद हुआ। पहले कारोबारी की क्षतिग्रस्त BMW कार मिली जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने कहा, "आरोपियों ने रहमत नामक व्यक्ति संग अवैध संबंध के आरोपों का इस्तेमाल उसकी प्रतिष्ठा खराब करने के लिए किया...रहमत समेत 6 लोगों के खिलाफ जबरन वसूली का केस दर्ज हुआ है।"