कर्नाटक में महिला ने गला दबाकर व पत्थर से कुचलकर की पति की हत्या, शव के किए टुकड़े
बेलगावी (कर्नाटक) में एक शख्स की गला दबाकर व पत्थर से कुचलकर हत्या करने और शव के टुकड़े कर फेंकने के आरोप में उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने कहा, "मैंने पति की हत्या कर दी क्योंकि जब मैंने रात में उसके साथ सोने से इनकार कर दिया तो उसने बेटी से रेप करने की कोशिश की।"