कर्नाटक में रेणुकास्वामी हत्या मामले में 3 आरोपियों को मिली ज़मानत
कर्नाटक में रेणुकास्वामी हत्या मामले में 3 आरोपियों को सोमवार को ज़मानत मिल गई। कर्नाटक हाईकोर्ट ने केशवमूर्ति नामक आरोपी को ज़मानत दी है जबकि बेंगलुरु की एक अदालत ने मामले में 2 अन्य आरोपियों निखिल नायक और कार्तिक को ज़मानत दी है। मामले में ऐक्टर दर्शन और उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा समेत 17 आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।