कर्नाटक में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर शख्स ने नर्स पर चाकू से किया हमला
बेलगावी (कर्नाटक) के एक अस्पताल में प्रकाश जाधव नामक शख्स ने एक नर्स पर चाकू से हमला कर दिया। बकौल रिपोर्ट, नर्स ने शख्स का शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में महिला खुद को बचाने का प्रयास करती दिख रही है।