कर्नाटक में स्कूलों और अस्पतालों के अंदर व आसपास जंक फूड की बिक्री पर लगेगा बैन

कर्नाटक के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री यूटी खादर ने कहा कि राज्यभर के स्कूलों-अस्पतालों के अंदर और आसपास जंक फूड पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर मंगलुरु के ज़िला वेनलॉक अस्पताल से होगी जो दूसरे सरकारी-प्राइवेट अस्पतालों के लिए मॉडल के तौर पर काम करेगा।

Load More