कर्नाटक सरकार ने ₹9823 करोड़ के 9 इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स को दी मंज़ूरी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में राज्य उच्चस्तरीय मंज़ूरी समिति की बैठक में सोमवार को ₹9,823.31 करोड़ के कुल निवेश वाली 9 औद्योगिक परियोजनाओं को मंज़ूरी दी गई। इनमें से 3 नए निवेश प्रस्ताव हैं जबकि अन्य 6 में मौजूदा योजनाओं में विस्तार या संशोधन शामिल हैं। वहीं, इससे करीब 5,605 रोज़गार के अवसरों का सृजन होगा।