कर्नाटक सरकार ने IPL मैचों के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजन को दी औपचारिक अनुमति
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को IPL 2026 के मैचों की मेज़बानी के लिए औपचारिक रूप से मंज़ूरी दे दी है। वहीं, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के उपाध्यक्ष सुजीत सोमसुंदर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "स्टेडियम को पूरी क्षमता के साथ मैचों की मेज़बानी की अनुमति मिल गई है।"