कर्नाटक सरकार ने तंबाकू खरीदने की कानूनी उम्र बढ़ाई, हुक्का बार पर लगाया प्रतिबंध

कर्नाटक सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओटीपीए) में संशोधन करते हुए राज्य में तंबाकू खरीदने की न्यूनतम कानूनी उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल कर दी है। संशोधित कानून के तहत हुक्का बार पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं, स्कूल-कॉलेज के 100-मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री भी बैन कर दी गई है।

Load More