कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु में रात 1 बजे तक होटल, बार व क्लब खोलने की दी अनुमति
कर्नाटक सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए बेंगलुरु में रात 1 बजे तक होटल, बार, क्लब और लाइसेंस प्राप्त प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दे दी है। बेंगलुरु में नाइटलाइफ को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। वहीं, इससे पहले शहर में रात 11 बजे तक होटल, बार व दुकानों को खोलने की अनुमति थी।