कर्नाटक सरकार ने राज्य में सीबीआई को बिना परमिशन जांच से जुड़ी अधिसूचना ली वापस
कर्नाटक सरकार ने राज्य में सीबीआई को बिना परमिशन जांच करने की अनुमति देने वाली अपनी पिछली अधिसूचना को वापस लेने का फैसला किया है। उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है, "हम नहीं चाहते कि सीबीआई अपनी शक्ति का दुरुपयोग करे।" मंत्री एचके पाटिल के मुताबिक, यह निर्णय एमयूडीए ज़मीन घोटाला मामले के कारण नहीं लिया गया है।