कर्नाटक हाईकोर्ट ने 6 हफ्ते के अंदर बाइक टैक्सी सेवाएं बंद करने का दिया निर्देश

कर्नाटक हाईकोर्ट ने ऐप आधारित टैक्सी सेवाएं देने वाली कंपनियों को 6-हफ्ते के अंदर राज्य में बाइक टैक्सी सेवाएं बंद करने का निर्देश दिया है। बकौल कोर्ट, मोटर वाहन अधिनियम के तहत उचित दिशानिर्देश अधिसूचित जारी होने से पहले बाइक टैक्सी नहीं चल सकती। कंपनियों ने बाइक टैक्सी को लेकर राज्य सरकार से नीति तैयार करने की मांग की थी।

Load More