करीब 10 साल में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने यशस्वी

22-वर्षीय भारतीय बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल करीब 10 साल में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। उन्होंने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में 205 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। गौरतलब है, केएल राहुल ऑस्ट्रेलियाई धरती पर शतक लगाने वाले आखिरी भारतीय ओपनर थे जिन्होंने जनवरी 2015 में सिडनी में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Load More