बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी गुरुवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1190.34 अंक लुढ़ककर 79,043.74 अंक पर जबकि निफ्टी 360.75 अंक गिरकर 23,914.15 अंक पर बंद हुआ। गौरतलब है कि इस दौरान सेंसेक्स की सभी 30 में से 29 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही और सर्वाधिक गिरावट आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयरों में रही।