करीब 200 साल पहले आर्कियोलॉजिस्ट द्वारा बोतल में छोड़ा गया संदेश फ्रांस में मिला

फ्रांस के नॉर्मंडी में वॉलंटियर्स के एक समूह को एक खुदाई स्थल पर एक आर्कियोलॉजिस्ट द्वारा बोतल में छोड़ा गया करीब 200 साल पुराना संदेश मिला है। संदेश में लिखा है, "डिएप्पे के मूल निवासी और विभिन्न इंटेलेक्चुअल सोसाइटीज़ के मेंबर पीजे फेरेट ने...जनवरी 1825 में यहां खुदाई की थी।" ग्रुप के लीडर गुइलोम ब्लोंडेल ने इसे 'जादुई क्षण' बताया।

Load More