करीब 4 अरब लोगों पर मंडरा रहा है डेंगू का खतरा: WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि दुनियाभर में इस साल अबतक डेंगू के 1.24 करोड़ मामले सामने आए हैं जो बीते साल की तुलना में दोगुने हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, करीब 4 अरब लोगों पर अभी भी डेंगू से प्रभावित होने का खतरा मंडरा रहा है। बकौल डब्ल्यूएचओ, डेंगू के अधिकतर मामले लैटिन अमेरिका से हैं।