करीब एक साल बाद 'AAP' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का निलंबन हुआ खत्म
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का करीब एक साल बाद राज्यसभा से निलंबन खत्म हो गया है। संजय ने X पर लिखा, "लगभग एक साल के बाद संसद में जाने की अनुमति प्राप्त हुई...निलंबन खत्म हुआ। माननीय सभापति उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रिविलेज कमिटी के सभापति व सभी माननीय सदस्यों का अत्यंत धन्यवाद व आभार।"