कर्मियों को बंधक बनाना चाहता हूं, कॉफी के लिए नहीं छोड़ना चाहता: ऑस्ट्रेलियाई अरबपति
मिनरल रिसोर्सेज लिमिटेड के सीईओ क्रिस एलिसन ने कहा है कि उन्होंने अपनी फर्म में इन-ऑफिस रेस्तरां और जिम जैसी सुविधाएं इसलिए दी हैं क्योंकि वह कर्मचारियों को पूरे दिन 'बंधक' बनाकर रखना चाहते हैं। एलिसन ने कहा, "मैं नहीं चाहता कि वे कॉफी के लिए बिल्डिंग से बाहर जाए, इससे कंपनी को नुकसान उठाना पड़ता है।"