कर्मचारी के कंधे पर हाथ रखने के कारण न्यूज़ीलैंड के मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा
न्यूज़ीलैंड में एक सरकारी कर्मचारी के कंधे पर हाथ रखने के चलते न्यूज़ीलैंड के वाणिज्य मंत्री एंड्रयू बेली को इस्तीफा देना पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारी के कंधे पर हाथ रखने को मंत्री की दबंगई मानी गई जिसके बाद सरकार ने उनसे इस्तीफा मांग लिया। वहीं, बेली ने इस घटना को लेकर माफी मांग ली है।