कर्मचारी ने कहा- पिता की मौत के बाद ऑफिस ने WFH देने से किया इनकार, भड़के लोग
एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर बताया है कि पिता की मौत के बाद उसकी कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम (डब्ल्यूएफएच) देने से इनकार कर दिया। कर्मी ने पिता के अस्पताल में रहने के दौरान 5 दिन की छुट्टी व 1 हफ्ते का डब्ल्यूएफएच लिया था। कर्मचारी ने कहा, "डब्ल्यूएफएच बढ़ाने पर कहा गया...'रस्में पूरी करो और काम पर लौटो'।"