कर्मचारियों की जगह AI से काम लेने के लिए उन्हें 'साइलेंट फायर' कर रहीं कंपनियां: रिपोर्ट
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एआई के कारण लोगों की 'साइलेंट फायरिंग' शुरू हो चुकी हैं। Prospero.Ai के सीईओ जॉर्ज कैलास ने कहा, "साइलेंट फायरिंग में कंपनियां काम की ज़रूरतों को इतना मुश्किल बना देती हैं ताकि कर्मचारी नौकरी छोड़ दें।" बकौल कैलास, इसी वजह से एमेज़ॉन अपने कर्मचारियों को हफ्ते में 5 दिन ऑफिस आने के लिए मजबूर कर रहा है।