कर्मचारियों को हफ्ते में 47.5 घंटे करना चाहिए काम: कैपजेमिनी इंडिया के CEO

नैस्कॉम टेक्नोलॉजी और लीडरशिप फोरम में कैपजेमिनी इंडिया के सीईओ अश्विन यार्डी ने मंगलवार को हफ्ते में 47.5 घंटे काम करने का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "हम हफ्ते में 5 दिन और हर रोज़ 9 घंटे काम करते हैं जो मेरे ख्याल से बिल्कुल संतुलित है। हमें वीकेंड पर कर्मचारियों को ईमेल भेजने से भी परहेज़ करना चाहिए।"

Load More