करियर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के बावजूद नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में हासिल किया दूसरा स्थान
2 बार के ओलंपिक पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो (90.23 मीटर) फेंकने के बावजूद दोहा डायमंड लीग 2025 में दूसरा स्थान हासिल किया है। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर का अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो फेंककर पहला स्थान हासिल किया। ग्रेनेडा के ऐंडरसन पीटर्स (85.64 मीटर) तीसरे स्थान पर रहे।