करिश्मा के पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद उनके बच्चों को विरासत में क्या मिलेगा?
ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति व सोना कॉमस्टार के पूर्व चेयरमैन संजय कपूर के निधन के बाद उनके बच्चों समायरा (20) और कियान (14) को करोड़ों की संपत्ति विरासत में मिलेगी। बकौल रिपोर्ट्स, संजय ने दोनों को ₹14 करोड़ के बॉन्ड गिफ्ट किए थे और उन्हें ₹10-10 लाख/माह मिलते हैं। इसके अलावा करिश्मा को एक मकान दिया गया था।