करिश्मा खानदान की पहली फीमेल स्टार हैं, उनकी वजह से मेरी राह आसान हुई थी: करीना
अभिनेत्री करीना कपूर ने अपनी बहन व अभिनेत्री करिश्मा कपूर को लेकर कहा है कि वह खानदान की पहली बड़ी फीमेल स्टार हैं। करीना ने कहा, "करिश्मा ने कपूर खानदान के नाम को वापस ज़िंदा किया था। उनकी वजह से मेरे लिए काम करने की राह आसान हुई थी क्योंकि सब करिश्मा की बहन को फिल्मों में देखना चाहते थे।"