कर्ज़-मुक्त होने वाली है पीसी ज्वेलर्स, 10 बैंकों का पूरा लोन चुकाया; 5 दिन में 32% उछले शेयर
पीसी ज्वेलर्स ने इसी महीने कर्ज़-मुक्त दर्जा हासिल करने के लक्ष्य की दिशा में 30 सितंबर 2024 को किए गए सेटलमेंट अग्रीमेंट की शर्तों के तहत 1 और बैंक की उधारी चुका दी है। वहीं, कंपनी ने 14 कंसोर्शियम बैंकों में से 10 बैंकों की पूरी उधारी चुका दी है। कंपनी के शेयर पिछले 5 दिन में 32% उछल गए।