कर्ज़ से परेशान परिवार के 5 लोगों ने बिहार में खाया ज़हर, पत्नी व बेटे-बेटियों की मौत
नालंदा (बिहार) में शुक्रवार शाम एक परिवार के 5 लोगों ने ज़हर खा लिया। महिला, दो बेटियों व 15-वर्षीय बेटे की मौत हो गई जबकि उसके पति की हालत गंभीर है। महिला ने फोन पर किसी से कहा था, "हमने ज़हर खा लिया है...मेरे छोटे बेटे का ध्यान रखना।" पुलिस के मुताबिक, परिवार कथित तौर पर कर्ज़ में डूबा था।