करोड़ों के कर्ज़ में डूबे कपल ने हरिद्वार में गंगा में कूदकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट आया सामने
सहारनपुर (यूपी) के एक सर्राफा कारोबारी ने अपनी पत्नी संग उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली है। उनका सुसाइड नोट सामने आया है जिसमें लिखा है, "मैं कर्ज़ों के दलदल में इस कदर फंस गया हूं कि बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा है।" बकौल रिपोर्ट्स, कारोबारी पर करोड़ों रुपए का कर्ज़ था।