करोड़ों का घाटा, बाज़ार में भूचाल फिर भी टाटा के शेयर में 6% से अधिक की उड़ान
शेयर बाज़ार में भारी गिरावट और सेंसेक्स-निफ्टी के टूटने के बावजूद सोमवार को टाटा समूह की कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज़ (TTML) के शेयर में 6% से अधिक की तेज़ी दर्ज की गई। ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ने और जून तिमाही में कंपनी के घाटे में आई बड़ी कमी (₹324.98 करोड़ से घटकर ₹72.15 करोड़) के कारण निवेशकों का भरोसा इस शेयर में बढ़ा।