करण कुंद्रा और तेजस्वी की AI जनरेटेड हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें हुईं वायरल
ऐक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो रही हैं जिनमें दोनों हल्दी के रंग में रंगे हुए नज़र आ रहे हैं जिससे लोगों ने उनकी शादी के कयास लगाने शुरू कर दिए। तस्वीरों में दोनों ने गले में माला भी पहना हुआ है। हालांकि, उनकी शादी नहीं हुई है और ये तस्वीरें एआई जेनरेटेड हैं।