करण की पार्टी में सिद्धार्थ व कियारा ने एकसाथ किया डांस, सामने आया वीडियो
ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा व कियारा आडवाणी हाल ही में फिल्म निर्माता करण जौहर के 50वें जन्मदिन (25-मई) की पार्टी में शामिल हुए जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कथित तौर पर एक दूसरे को डेट कर रहे सिद्धार्थ-कियारा 'जुम्मा चुम्मा देदे' गाने पर साथ नाचते दिखे व गाने के अंत में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।