करण कुंद्रा ने अज़ान की आवाज़ सुनकर लोगों को चुप होने के लिए कहा, वायरल हुआ वीडियो
अभिनेता करण कुंद्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक इवेंट के दौरान अज़ान की आवाज़ आने पर लोगों को 2 मिनट के लिए खामोश रहने के लिए कहते और फिर खुद भी चुप खड़े नज़र आ रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इस इवेंट में करण अपने आगामी शो 'तेरे इश्क में घायल' का प्रमोशन कर रहे थे।