करण के 50वें जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे आमिर व सलमान समेत कई सितारे, सामने आई तस्वीरें
करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में बुधवार को सलमान खान व आमिर खान समेत कई हस्तियां शामिल हुईं जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। पार्टी में आमिर अपनी पूर्व पत्नी किरण राव और ऋतिक रोशन अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद के साथ पहुंचे। वहीं, सैफ अली खान, करीना कपूर, विक्की कौशल व कटरीना कैफ भी पार्टी में शामिल हुए।