करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीद सकती है रिलायंस: रिपोर्ट
द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ फिल्म निर्माता करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। बकौल रिपोर्ट, करण पिछले कुछ समय से धर्मा में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं लेकिन वैल्यूएशन पर असहमति के कारण बात नहीं बन पाई है।