करण जौहर के 'फिल्म 'इमरजेंसी' देखने को उत्साहित हूं' कहने पर कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया
फिल्ममेकर करण जौहर द्वारा ऐक्ट्रेस कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' देखने की इच्छा जताए जाने के बाद अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "पिछली बार जब वह 'मणिकर्णिका' देखने के लिए उत्साहित थे तब मेरे खिलाफ कैंपेन चलाया गया था। वह वीकेंड मेरे लिए बहुत बुरा रहा...अब मैं डर रही हूं क्योंकि वह फिर से उत्साहित हैं।"