करण वीर ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी 14', ट्रॉफी के साथ मिली ₹20 लाख प्राइज़ मनी
ऐक्टर करण वीर मेहरा स्टंट बेस्ड रिएल्टी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के विजेता बने हैं और उन्हें ट्रॉफी के साथ ₹20 लाख प्राइज़ मनी और एक कार मिली है। शो के फिनाले में ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट वेदांग रैना के साथ नज़र आईं। गौरतलब है कि फिनाले में करण ने 2 फाइनलिस्ट कृष्णा श्रॉफ व गश्मीर महाजनी को हराया।