करण से अनबन की खबरों के बीच विवेक ने नैशनल अवॉर्ड विनर्स की ग्रुप फोटो से उन्हें किया क्रॉप

विवेक अग्निहोत्री ने फिल्ममेकर करण जौहर संग अनबन की खबरों के बीच 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में खींची गई एक ग्रुप फोटो से उन्हें क्रॉप कर दिया है। विवेक अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए राष्ट्रीय एकता के लिए 'नरगिस दत्त अवॉर्ड' लेने पहुंचे थे। उन्होंने करण पर 'भारत की संस्कृति को नुकसान पहुंचाने' का आरोप लगाया था।

Load More